फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer in Bewar, encroachment removed

चेतावनी की मियाद पूरी होते ही चला अतिक्रमण अभियान

Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer in Bewar, encroachment removed
बेवर। अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर दी गई चेतावनी की मियाद रविवार को पूरी हो गई। एसडीएम के साथ पुलिस व नगर पंचायतकर्मियों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से जारी आदेशों के बाद प्रशासन अवैध बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड व अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गया है। अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। रविवार को चेतावनी की मियाद समाप्त हो गई। इसके बाद एसडीएम आरएन त्रिपाठी पुलिस के साथ कार्रवाई के लिए निकले। नगर पंचायत कार्यालय से अस्पताल तिराहा होते हुए जीटी रोड बाईपास, बस स्टैंड, छिबरामऊ चुंगी आदि स्थानों पर अतिक्रमण को हटवाया। कई स्थानों पर जेसीबी से अतिक्रमण को ढहाया गया। दुकानदार खुद ही सामान हटाते हुए नजर आए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों से हुई नोकझोंक
रविवार को सख्ती के साथ अभियान चलाया गया। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान विरोध कर रहे कुछ लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। लेकिन कार्रवाई क्षेत्र में जारी रही। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। अधिकारियों की ओर से इस तरह के आरोप सिरे से खारिज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed