फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bulldozer demolishes st anthony girls school illegal constructions in agra

चुनाव के बाद गरजा बुलडोजर: आगरा के सेंट एंथनीज गर्ल्स स्कूल में अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

Sun, 13 Mar 2022 09:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 09:56 AM IST
सार

चुनाव के बाद अब बुलडोजर अवैध निर्माणों पर फिर से चलने लगा है। आगरा में शनिवार को छावनी परिषद के बुलडोजर ने अतिक्रमण को ढहा दिया।  

विज्ञापन
bulldozer demolishes st anthony girls school illegal constructions in agra
बुलडोजर से ढहाया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के माल रोड स्थित सेंट एंथनीज गर्ल्स स्कूल में नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाने पर छावनी परिषद की टीम ने शनिवार को बुलडोजर से स्कूल परिसर में बने साइकिल स्टैंड, स्टेज व गेट पर बने गार्ड रूम के निर्माण ढहा दिया। दूसरे शनिवार के अवकाश वाले दिन भी हुई कार्रवाई पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। स्कूल प्रशासन का कहना है कि स्कूल प्रशासन को बिना मोहलत दिए कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन

स्कूल ने नोटिस का नहीं दिया था जवाब

छावनी परिषद के अभियंता संजय सिंह ने बताया कि सेंट एंथनीज स्कूल में एक स्टेज, साइकिल स्टैंड और गेट पर ही गार्ड रूम बनाया गया था। इन अवैध निर्माणों को हटाने की बाबत दो बार छावनी प्रशासन की ओर से नोटिस दिए गए। लेकिन स्कूल प्रशासन ने जवाब नहीं दिया। आखिरी नोटिस सात मार्च को दिया गया था। स्कूल की ओर से 11 मार्च तक की मोहलत मांगी गई थी। 

विज्ञापन

सेना पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई 

शनिवार को टीम ने तीनों अवैध निर्माण सेना पुलिस के साथ बुलडोजर से ढहा दिए। स्कूल की प्रधानाचार्य लूसी डिसूजा के मुताबिक, स्कूल में अस्थायी स्टेज सात आठ साल पुराना है। साइकिल स्टैंड पर कोई पक्का निर्माण नहीं था, बच्चों की साइकिल सुरक्षित रखने के लिए टिनशेड था। छावनी के अफसरों से सोमवार तक की मोहलत मांगी गई थी, लेकिन छावनी ने दोपहर में सीढ़ी लगाकर अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। दो ट्रकों में सामान भी उठा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed