{"_id":"632367a3e4f2634a760f232c","slug":"bull-was-locked-in-the-room-died-of-hunger-and-thirst-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सांड़ को कमरे में किया बंद, भूख-प्यास से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सांड़ को कमरे में किया बंद, भूख-प्यास से गई जान
Thu, 15 Sep 2022 11:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:27 PM IST
सार
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके चौधरी ने बताया कि 8 से 10 दिन तक भूखा-प्यासा रहने पर पशु की मौत हो जाती है, वहीं मौत के तीन दिन बाद से शव सड़ने लगता है। इस हिसाब से अंदेशा है कि 15-20 दिन पहले सांड़ को बंद किया गया होगा।
विज्ञापन
सांड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना इरादतनगर के ग्राम कुर्राचित्तरपुरा स्थित धर्मशाला की कोठरी में किसी ने सांड़ को बंद कर दिया था। कई दिनों तक भूखे-प्यासे रहने से सांड़ ने दम तोड़ दिया। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो उसमें सांड़ मृत मिला। पुलिस ने दीवार तोड़कर मृत सांड़ को बाहर निकालकर उसे गड्ढे में दफन कराया।
गांववालों का मानना है कि किसी व्यक्ति ने फसल चरे जाने से परेशान होकर उसे धर्मशाला की कोठरी में बंद कर दिया होगा। आबादी से दूर बनी धर्मशाला में सांड़ बंद किए जाने की जानकारी किसी को नहीं हो सकी।
शमसाबाद के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके चौधरी ने बताया कि 8 से 10 दिन तक भूखा-प्यासा रहने पर पशु की मौत हो जाती है, वहीं मौत के तीन दिन बाद से शव सड़ने लगता है। इस हिसाब से अंदेशा है कि 15-20 दिन पहले सांड़ को बंद किया गया होगा। वहीं लोगों ने पुलिस से मांग की है कि घटना की जांच कराई जाए। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।