फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bull that fell into septic tank taken out

Agra News: सेप्टिक टैंक में गिरे सांड़ को बाहर निकाला

Tue, 06 Aug 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bull that fell into septic tank taken out
गांव भटानी में टैंक में गिरे गोवंश को बाहर निकालते लोग। - फोटो : गांव भटानी में टैंक में गिरे गोवंश को बाहर निकालते लोग।
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में सोमवार की रात एक सांड़ सेप्टिक टैंक में गिर गया। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी बाहर नहीं निकल सका। इसके बाद दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पशु चिकित्सक को बुलाकर सांड़ का उपचार कराया गया।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के गांव भटानी में सोमवार की रात एक सेप्टिक टैंक का ढक्कन टूटा होने की वजह से एक सांड़ टैंक में गिर गया। जानकारी होने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। रस्सा डाल कर ग्रामीणों ने सेप्टिक टैंक में गिरे सांड़ को बाहर निकालने के काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद यूपी 112 और फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने टैंक की स्थिति देखी। इसके बाद सबमर्सिबल चलवाकर उसमें पानी भरवाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ के सिर में रस्सी बांध पेटी के सहारे सकुशल बाहर निकाल लिया। सांड़ के बाहर आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाकर सांड़ को उपचार दिलाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि दमकल कर्मियों की सजगता से सांड़ की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed