{"_id":"655609779284e310a5020adf","slug":"bull-s-havoc-chased-passengers-at-bus-stand-animal-department-team-controlled-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड का कहर: बस स्टैंड पर यात्रियों के पीछे लगाई दौड़, मची अफरा-तफरी; पशु पालन विभाग की टीम ने ऐसे पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड का कहर: बस स्टैंड पर यात्रियों के पीछे लगाई दौड़, मची अफरा-तफरी; पशु पालन विभाग की टीम ने ऐसे पाया काबू
Thu, 16 Nov 2023 05:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Nov 2023 05:52 PM IST
सार
सांड को भगाने के लिए कुछ लोगों ने डंडे उठा लिए, जिन्हें देख सांड और भी भड़क गया। जब डंडों से भी कुछ नहीं हुआ तो लोगों ने पशु चिकित्साधिकारी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहबाद बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सांड ने यात्रियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जो सामने आता सांड उसे के पीछे दौड़ पड़ता। ये देख लोगों में दहशत फैल गई। तत्काल ही मामले की जानकारी पशु पालन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने सांड को नशे के इंजेक्शन देकर बेहोश किया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
यहां का है मामला
फतेहबाद बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर यात्रियों की भीड़ बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एक सांड अचानक से आक्रामक हो गया। उसने लोगों के पीछे दौड़ लगाना शुरू कर दी। लोगों ने इधर-उधर छिपते हुए अपनी जान बचाई।
लोगों के डंडे न आए काम
सांड को भगाने के लिए कुछ लोगों ने डंडे उठा लिए, जिन्हें देख सांड और भी भड़क गया। जब डंडों से भी कुछ नहीं हुआ तो लोगों ने पशु चिकित्साधिकारी को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने आवारा सांड पर काबू पाने के लिए नशे के इंजेक्शन लगाए, जिससे वो बेहोश हो गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।