फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bull killed cow protector in mainpuri

मैनपुरी में गोरक्षक को सांड़ ने मार डाला: सींग में फंसाकर फेंका, जमीन पर सिर के बल गिरने से मौत

Sun, 06 Mar 2022 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 05:37 PM IST
सार

छुट्टा गोवंश जानलेवा साबित हो रहे हैं। मैनपुरी जिले की एक गोशाला में घुसे सांड़ ने गोरक्षक को पटककर मार डाला।  

विज्ञापन
bull killed cow protector in mainpuri
मृतक श्रीराम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र में शनिवार की रात गोशाला में घुस आए निराश्रित गोवंश को भगाने के दौरान गोरक्षक पर सांड़ ने हमला कर दिया। गोरक्षक को उठाकर फेंक दिया, वह बिजली की केबल से टकराने के बाद सिर के बल जमीन पर जा गिरा। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला फत्ते निवासी 42 वर्षीय श्रीराम सिंह शनिवार की रात साथी गोरक्षक ब्रजमोहन के साथ गोशाला में सो रहा था। रात करीब 9:30 बजे कुछ निराश्रित गोवंश खाई पार कर गोशाला में घुस आए और वहां बंधे गोवंश को परेशान करने लगे। तभी श्रीराम जाग गए और उन्होंने लोहे का डंडा लेकर गोवंश को भगाना चाहा, इस दौरान पीछे से आए एक सांड़ ने उन्हें सींग में फंसाकर फेंक दिया। 

विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त तोड़ा दम 

श्रीराम ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल से टकराने के बाद मुंह के बल जमीन पर आ गिरे। साथी ब्रजमोहन ने सांड़ को भगाने के बाद श्रीराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले जा रहे थे। तभी रास्ते में श्रीराम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

साथी ने बताई आंखों देखी घटना

गोरक्षक ब्रजमोहन ने बताया कि गोवंश को भगाने के दौरान पीछे से सांड़ ने श्रीराम को उठाकर काफी ऊंचा उछाल दिया। इससे श्रीराम के हाथ में लगा लोहे का डंडा ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल से टकराया और तेज आवाज के साथ फाल्ट हुआ। जिसके बाद वह औंधेमुंह जमीन पर आ गिरे। करंट व चोट लगने की वजह से ही श्रीराम की मौत हुई है। उन्होंने भी गोवंश को भगाने का प्रयास किया लेकिन वह उन पर भी हमलावर हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed