{"_id":"5af078174f1c1bea118b5b7e","slug":"bull-hit-by-shatabdi-express-train-near-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाग्रस्त होने से बची शताब्दी एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची शताब्दी एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 07 May 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से आगरा आ रही हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार की सुबह कैटल रन ओवर के कारण रुनकता में दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। सांड़ के इंजन में फंसने से हौज पाइप फट गया। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
इस कारण ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। इंजन को दुरुस्त करने के बाद इसे आगरा कैंट के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान दिल्ली से आने वाली ताज एक्सप्रेस, पंजाब मेल को मथुरा में ही रोका गया।
दिल्ली से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस सुबह करीब आठ बजे रुनकता के होम सिग्नल के नजदीक पहुंची थी, तभी तेज गति से ट्रैक पर आया सांड़ इंजन से टकरा गया। टक्कर लगने के साथ ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए।

घटना के बाद यात्रियों में मचा हड़कंप
तेज झटके के साथ गाड़ी रुकी तो यात्रियों में भी अफरा तफरी मच गई। जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। इस पर रेलवे के संरक्षा स्टाफ के साथ आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई।
सांड़ के टकराने के कारण हौज पाइप भी फट गया था। इंजन को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नौ बजे गाड़ी को आगरा कैंट की ओर रवाना किया जा सका।
इस संबंध में आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि शताब्दी के इंजन से कोई जानवर टकराया था। इस कारण ट्रेन 40 मिनट लेट हुई। दो गाड़ियां प्रभावित हुईं।