फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   builder in agra is wandering free after twenty eight cases against him

28 मुकदमों के बाद भी खुले आम घूम रहा आगरा का ये बिल्डर

Thu, 27 Jul 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 27 Jul 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
builder in agra is wandering free after twenty eight cases against him
court
आगरा में निखिल होम्स का मालिक शैलेंद्र गर्ग 28 मुकदमे दर्ज होने के बाद भी खुला घूम रहा है। उसने करोड़ों की धोखाधड़ी की है। इतना ही नहीं। पुलिस प्रशासन ने उसे भूमाफिया घोषित भी कर दिया है। इसके बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। 
विज्ञापन


28 में से पांच मुकदमों में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हैं। पिछले महीने एक बार पुलिस उसके घर दबिश देने गई थी। इसका बड़ा ढोल पीटा गया था। पूरी कालोनी में मुनादी कराई गई थी। इसके बाद कोई सिपाही तक उसके घर झांकने तक  नहीं पहुंचा। धोखाधड़ी के इन मुकदमों की जांच तक आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन


उसकी धोखाधड़ी के शिकार लोग पुलिस के इस रवैये से आहत हैं। दस लोगों ने गुरुवार को एसएसपी दिनेश चंद दुबे से उनके दफ्तर में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अधिकारी बार-बार आश्वासन दे रहे हैं कि शैलेंद्र पर कड़ा शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समझ नहीं आ रहा है कि यह शिकंजा कस क्यों नहीं पा रहा है। ऐसी कौन सी ताकत है जो उसे बचा रही है। पीड़ितों में शामिल जितेंद्र गुप्ता और उमेश गर्ग ने बताया कि वे सभी लोग परेशान हैं और वह मजे में है। इस पर एसएसपी ने एएसपी श्लोक कुमार से कहा कि शैलेंद्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed