फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Budget approved for electricity connection to incubation centre, expected to start in March

Agra News: इन्क्यूबेशन सेंटर को बिजली कनेक्शन के लिए बजट मंजूर, मार्च में शुरू होने की उम्मीद

Sun, 15 Feb 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Budget approved for electricity connection to incubation centre, expected to start in March
आगरा। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना से बने जिले के पहले कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का पांच साल से बिजली के लिए बजट का इंतजार खत्म हो गया है। कनेक्शन के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग को सात लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। एक साल पहले आई आलू प्रसंस्करण की मशीन मार्च में चालू होने की उम्मीद है। विभाग ने इसके संचालन के लिए प्राइवेट फर्म से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


इस सेंटर को डौकी उद्यान परिक्षेत्र में 7 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है। इसमें आलू, पेठा और नमकीन प्रसंस्करण इकाई लगेंगी। सेंटर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के तहत किसानों, एफपीओ, महिला स्वयं सहायता समूहों और युवा उद्यमियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सेंटर इंचार्ज लोकेश सिंह सेंगर ने बताया कि सेंटर पर आलू प्रसंस्करण की मशीन आ चुकी है। इस मशीन से चिप्स, पाउडर व अन्य उत्पाद बनेंगे, जिनकी पैकिंग इसी से होगी। इस प्लांट की क्षमता प्रति घंटा 100 से 150 किग्रा उत्पादन की है। अभी पेठा और नमकीन के लिए मशीन नहीं आई है। निदेशालय से सेंटर के लिए बिजली कनेक्शन के लिए सात लाख मंजूर हो गया है। मार्च तक मशीन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इन पर किसान मजदूरी पर अपने आलू के चिप्स आदि तैयार करा सकते हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट फर्म को दिया जाएगा सेंटर
सेंटर का संचालन प्राइवेट फर्म को सौंपा जाएगा। उससे विभाग किराया वसूलेगा। इसके लिए विभाग ने प्राइवेट फर्मों से आवेदन मांगे है। विभागीय अधिकारियों के नियंत्रण में इसमें युवा उद्यमियों को प्रशिक्षण के साथ प्रसंस्करण और पैकिंग की तकनीक सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed