{"_id":"5c198ceebdec2256c66bb511","slug":"btech-student-kidnapped-and-sexual-assault-in-group-at-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः बीटेक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः बीटेक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार
Wed, 19 Dec 2018 07:40 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 19 Dec 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
न्यू आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा में पोइया घाट के पास मंगलवार शाम बीटेक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई। चारों पोइया घाट के पास के ही गांव बहादुरपुर के रहने वाले हैं। इनमें से दो गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दो अभी फरार हैं।
विज्ञापन
शहर के एक कॉलेज से बीटेक कर रही न्यू आगरा क्षेत्र की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना से दहशत फैल गई थी। छात्रा की हालत गंभीर थी। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने रात भर दबिश दी। बुधवार दोपहर को दो आरोपी हाथ आए। ये हैं रोहित निषाद और कन्हैया लाल निषाद। मुकेश और खिन्नी फरार हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, छात्रा की हालत में सुधार होने पर उसकी एसएन मेडिकल कॉलेज से छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन
छात्रा ने फोटो देखकर पहचाना आरोपी को
सामूहिक दुष्कर्म का मामला सुलझाना आसान नहीं था। आरोपी अज्ञात में थे। एसएसपी अमित पाठक ने महिला आईपीएस अधिकारी भेजकर छात्रा से बात कराई। उसने शक जाहिर किया कि आरोपी पास के गांव के हो सकते हैं। वे पैदल थे। उनकी बातों से भी लग रहा था कि आसपास के ही हैं। पुलिस ने पास के गांव में दबिश दी। रात में ही 20-25 युवक उठा लिए गए। उनके फोटो पीड़ित छात्रा को दिखाए गए। उसने एक को पहचान लिया। पुलिस ने बुधवार सुबह उसे उठाया। उससे पूछताछ की तो खुलासा हो गया। तीन और आरोपियों के नाम मिल गए। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। दो की तलाश चल रही है।
पीड़ित छात्रा के दोस्त को बेरहमी से पीटा
पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने बताया है कि वह दोस्त के साथ स्कूटी से जा रही थी। पोइया घाट के पास पहुंची ही थी कि वहां चार युवक पहले से खड़े थे। उन्होंने उन्हें पकड़ लिया। उसके दोस्त को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया था। धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो जान ले लेंगे। दोस्त ने ही लोगों की मदद से उसे घर तक पहुंचाया। वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थी। पिता ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि पिता की ओर से दर्ज एफआईआर में छात्रा का भगवान टाकीज से अपहरण किए जाने की बात है। छात्रा के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर लूट और मारपीट की धारा भी लगाई जाएगी।
शासन तक पहुंचा मामला, रातभर दौड़ती रही पुलिस
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला शासन तक पहुंच गया। शासन ने इसे बेहद गंभीरता से लिया। कारण यह भी था कि मंगलवार को दिन में डीजीपी ओपी सिंह आगरा में ही थे। उनके जाने के बाद यह घटना हुई। एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार पुलिस कार्रवाई का लगातार अपडेट लेते रहे। एडीजी जोन अजय आनंद ने भी त्वरित कार्रवाई के लिए कहा। एसएसपी अमित पाठक ने पुलिस टीमें गठित कीं। रात भर दबिश चली। बुधवार सुबह दो आरोपियों की गिरफ्तारी में कामयाबी मिल गई।