{"_id":"64180093437f42885a059663","slug":"btech-student-death-police-registers-murder-case-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्र की मौत: पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा, अब इन बिंदुओं पर शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक छात्र की मौत: पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा, अब इन बिंदुओं पर शुरू हुई जांच
Mon, 20 Mar 2023 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:13 PM IST
सार
आगरा से लापता बीटेक छात्र की हत्या कर शव मथुरा में फेंका गया। घरवालों ने उसकी शिनाख्त कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि गर्दन की हड्डी टूटने से छात्र की मौत हुई है।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में फर्रुखाबाद के बीटेक छात्र रमन यादव की मौत के मामले में थाना न्यू आगरा में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वह लापता हो गया था। उसका शव मथुरा में छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मिला था। परिजन ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी टूटने से मौत होना आया है। उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलू पर जांच कर रही है। परिजन बेटे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
गांव मेरापुर, दहेलिया, फर्रुखाबाद निवासी रमन यादव (22) खंदारी कैंपस से बीटेक कर रहा था। वह तृतीय वर्ष का छात्र था। पिता अरविंद कुमार सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। रमन बहन कल्पना के साथ मऊ रोड स्थित सूर्य लोक कालोनी में किराये पर कमरा लेकर रहता था। उसके साथ दोस्त शिवा भी था। 15 मार्च को वो कमरे से निकला। उसने बहन और दोस्त को परीक्षा देने जाने के बारे में बताया। मोबाइल छोड़ गया। इसके बाद वापस नहीं आया। इस पर परिजन ने थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर भूखंड में छात्र का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत गर्दन की हड्डी टूटने से होना आया है। हड्डी टूटने के बाद सांस नली में फंस गई थी। इससे उसका दम घुट गया। उसकी मौत हो गई। उसका शरीर भी नीला पड़ा हुआ है। इस पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजन ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षिका ने मौत को खुद लगाया गले: बनाया लाइव वीडियो ताकि दुनिया को पता चले सके आखिर क्यों ली खुद की जान
- छात्र की पांच पेपर में बेक आने की जानकारी मिली है। इसकी भी जानकारी की जाएगी।
- छात्र के घर से सीधे हाईवे पर पहुंचा जा सकता है। मगर, वो अन्य रास्तों पर घूमकर गया था। इसके बाद हाईवे पर आया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला। ऐसा क्यों।
- वह आटो में बैठकर आईएसबीटी पहुंचा। अकेला ही जाता नजर आया है।
- घर पर मोबाइल छोड़कर गया था। ऐसा क्यों किया, उसका डाटा भी डिलीट कर दिया है।
- छात्र के दोस्त और शिक्षकों से पूछताछ की जाएगी। परिजन से भी बात होगी।
- घर से निकलने से पहले उसने लैपटॉप पर गोवर्धन, वृंदावन की जानकारी ली थी।

पुलिस की जांच
- घटना वाले दिन छात्र परीक्षा देने जाने की कहकर निकला था। पहले 11 बजे परीक्षा बताई। बाद में दो बजे कहा था। अब पुलिस पता करेगी कि परीक्षा थी या नहीं।- छात्र की पांच पेपर में बेक आने की जानकारी मिली है। इसकी भी जानकारी की जाएगी।