फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP Seema Upadhyay refuse to contest from Fatehpur Sikri in lok sabha elections 2019

'हाथी' पर सवार सीमा उपाध्याय ने छोड़ा सीकरी का मैदान, चुनाव लड़ने से इंकार, बसपा में हड़कंप

Mon, 11 Mar 2019 09:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
BSP Seema Upadhyay refuse to contest from Fatehpur Sikri in lok sabha elections 2019
सीमा उपाध्याय और उनके पति पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय
आगरा के फतेहपुर सीकरी की पूर्व सांसद और बसपा से इस बार की प्रत्याशी रहीं सीमा उपाध्याय ने ऐन वक्त पर सीकरी का चुनावी मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने बसपा अध्यक्ष मायावती से अलीगढ़ सीट से चुनाव लड़ने की मांग की थी, लेकिन पार्टी सुप्रीमो ने इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद सीमा उपाध्याय ने सीकरी से चुनाव लड़ने से ही इंकार कर दिया। बसपा नए प्रत्याशी के नाम का एलान दो दिन में कर सकती है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से सीमा उपाध्याय के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद बसपा में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


बसपा नेताओं के मुताबिक 9 मार्च को बसपा अध्यक्ष से पूर्व सांसद की मुलाकात हुई थी। उसमें उन्होंने अलीगढ़ की मांग की थी और सीकरी को कमजोर सीट बताया था। इस पर पार्टी नेतृत्व ने फटकारते हुए कहा कि अलीगढ़ में पार्टी प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं और सीकरी अगर कमजोर लगती है तो चुनाव न लड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 में बनी थीं सांसद

सीमा उपाध्याय 2009 में इस लोकसभा क्षेत्र की पहली सांसद बनी थीं। 2014 में उन्हें भाजपा के चौधरी बाबूलाल ने हराया था। इस बार भी सीमा उपाध्याय को तीन महीने पहले लोकसभा प्रभारी बनाकर चुनाव लड़ने को कहा गया था। उनके शास्त्रीपुरम स्थित निवास पर लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन और चुनावी बैठकें भी हो रही थीं, लेकिन अचानक उनके चुनाव न लड़ने से बसपाई हैरत में हैं।

बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सेक्टर प्रभारी सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने पार्टी अध्यक्ष के सामने कुछ समस्याएं रखी थीं। इस पर उन्हें चुनाव न लड़ने को कहा गया है। पार्टी जल्द ही नए प्रत्याशी के नाम का एलान कर देगी।

बसपा की पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने कहा कि सीमा फतेहपुर सीकरी के चुनावी समीकरण और परिस्थितियां हमें हमारे अनुकूल नहीं लग रहे थे, इसलिए हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हम बसपा में हैं और किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहे हैं। दूसरे दल में जाने की बातें अफवाहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed