फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsp,pro. neeraj mishra,pro. neeraj mishra BSP,BSP up

बसपा नेता बोले- ब्राह्मणों पर प्रदेश में हो रहे अत्याचारों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Mon, 18 Oct 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
bsp,pro. neeraj mishra,pro. neeraj mishra BSP,BSP up
कासगंज के पटियाली में ब्राहमण समाज की बैठक में संबोधित करते प्रो नीरज किशोर मिश्रा । - फोटो : KASGANJ
पटियाली। नगर के मोहल्ला मिश्राना स्थित गुरु द्रोणाचार्य आश्रम पर ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उच्च्तर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य व बसपा नेता प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने कहा कि आने वाले चुनावों में समाज हित का मुद्दा रहेगा। ब्राह्मणों पर किसी तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में देश की जनता में त्राही-त्राही मच गई है। ब्राहमण समाज एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएगा। बसपा में ही ब्राह्मणों का हित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रकाश दुबे ने की। उन्होंने बैठक में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रेमनारायण दीक्षित एडवोकेट,चतुरनारायण दीक्षित, बसंतलाल दीक्षित, भास्कर मिश्रा, पवन मिश्रा, अमर दुवे, अभिषेक दीक्षित, कुक्कू पहलवान, शरद लंकेश, गोपाल मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, मुकेश चतुर्वेदी, ओमकार दीक्षित, हरिश्याम पंडित आदि उपस्थित रहे। संवादो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed