फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP leaders rebel before Lok Sabha polls 2019 in agra

लोकसभा चुनाव से पहले बागी हुए बसपा नेता, यहां दावेदारी के लिए लगाए गए होर्डिंग

Tue, 12 Feb 2019 12:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Feb 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
BSP leaders rebel before Lok Sabha polls 2019 in agra
आगरा शहर में लगा होर्डिंग्स
लोकसभा चुनाव से पहले बसपा नेता बगावत के मूड में हैं। तीन दिन पहले बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर देवेंद्र चिल्लू ने बाहरी प्रत्याशी थोपने के आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी तो अब बसपा नेता और 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके कुंवर चंद वकील ने प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर में उनकी दावेदारी के लिए उनके कथित समर्थकों ने जगह-जगह होर्डिंग लगाए हैं। 
विज्ञापन


सर्व समाज के जागरूक मतदाताओं के नाम पर कुंवर चंद वकील के समर्थन में चौराहों पर इन होर्डिंग को लगाया गया है, जिनमें प्रत्याशी चयन के लिए पुनर्विचार करने के लिए बसपा अध्यक्ष से अपील की गई है। नीले रंग के होर्डिंग पर एक ओर बसपा अध्यक्ष का फोटो लगाया गया है तो दूसरी ओर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का। 
विज्ञापन


उसके नीचे बसपा के प्रत्याशी रह चुके कुंवर चंद वकील का फोटो है। बसपा में यह पहला मौका है, जब प्रत्याशी को लेकर सड़क पर इस तरह के होर्डिंग किसी ने लगाए हैं। बसपा नेता कुंवर चंद वकील के मुताबिक यह उन्होंने नहीं लगवाए है। पार्टी के ही कार्यकर्ता अगर बहन जी से पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं तो इसमें गलत क्या है। वो तो पार्टी के सिपाही हैं। पार्टी के सिपाही अपनी बात उठा रहे हैं, वह जहां तक भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सीटों पर बसपा प्रत्याशी बनाए

बसपा आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से मनोज सोनी और फतेहपुर सीकरी से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को लोकसभा प्रभारी बना चुकी है। बसपा में प्रभारी को ही बाद में प्रत्याशी घोषित करने की परंपरा रही है। मनोज सोनी हाथरस से बसपा का चुनाव लड़ चुके हैं। 

बसपा नेता कुंवर चंद वकील ने कहा कि मैं नहीं, बल्कि पार्टी के सिपाही लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात उठा रहे हैं। यह गलत नहीं है। प्रत्याशी ने आगरा देखा तक नहीं है, वह फिर वोट कैसे ले पाएंगे। अगर बहनजी से मिला तो कहूंगा कि पुनर्विचार कर लें। 

बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि यह अनुशासनहीनता है। सड़क पर होर्डिंग लगाकर अपनी बात नहीं की जा सकती। यह पार्टी का फैसला है कि कौन प्रत्याशी होगा। वह विरोधी दलों के हाथों में खेल रहे हैं। न समझे तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

सपा-बसपा की आज होगी पहली संयुक्त बैठक

सपा-बसपा गठबंधन के एलान को एक महीना हो चुका है। दोनों दलों ने बसपा अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन एक साथ मनाया था, लेकिन मंगलवार को दोनों ही दलों के फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और नेता पहली बार एक साथ बैठेंगे। फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस के सामने लक्ष्मी गार्डन में संयुक्त बैठक आयोजित की जा रही है।

बैठक में विधानसभावार सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है ताकि जमीनी स्तर पर वह एक दूसरे को जान सकें और प्रचार कार्यक्रम तय कर सकें। 13 फरवरी को बसपा के कालिंदी विहार स्थित मंडल कार्यालय पर आगरा सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के सपा-बसपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें आगरा लोकसभा के विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed