फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bsp Leader Satish Mishra Said In Agra Party Meeting About Uttar Pradesh Bramins

आगरा में गरजे सतीश मिश्रा: भाजपा धर्म की ठेकेदारी करती है, सरकार में ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के लोगों का उत्पीड़न

Mon, 02 Aug 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Aug 2021 12:17 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर करोड़ों रुपये इकट्ठा किए, लेकिन अयोध्या में विकास नहीं कराया। उनकी सरकार में अयोध्या, मथुरा व वाराणसी में विकास हुआ। 

विज्ञापन
Bsp Leader Satish Mishra Said In Agra Party Meeting About Uttar Pradesh Bramins
सम्मेलन में बोलते बसपा नेता सतीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के लोगों को एकजुटता की जरूरत है। भाजपा की सरकार में इन दोनों वर्गों का उत्पीड़न बढ़ गया है। भाजपा ने राम को कमाई का जरिया बना लिया है। बसपा सरकार ने अयोध्या, मथुरा और वाराणसी में विकास कार्य कराए थे। 

विज्ञापन

आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार धर्म की ठेकेदारी करती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर करोड़ों रुपये इकट्ठा किए, लेकिन अयोध्या में विकास नहीं कराया। उनकी सरकार में अयोध्या, मथुरा व वाराणसी में विकास हुआ। 
विज्ञापन

उन्होंने ब्राह्मण उत्पीड़न की घटनाओं का सिलसिलेवार जिक्र किया। कहा कि बिकरू कांड में 100 से ज्यादा ब्राह्मणों को फर्जी फंसाया। खुशी दुबे के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसे जेल में डाल दिया गया। भाजपा सरकार में ब्राह्मण मंत्रियों की स्थिति गुलदस्ते जैसी है, वह केवल दिखाने के लिए हैं। मिश्रा ने कहा कि सन 2007 से 2012 की सरकार याद करिए। बहनजी ने ब्राह्मणों को आगे बढ़ाने का काम किया था, उसका उदाहरण मैं खुद हूं। अब आप एक हो जाइए। आप भगवान परशुराम के वंशज हैं। ब्राह्मण समाज हमेशा बसपा के साथ रही है और बसपा ने उन्हें सम्मान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार पर किए प्रहार
बसपा नेता ने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं वह अपना धर्म बताएं। जब मैं अयोध्या में गया था, तब बीजेपी ने तमाम सवाल खड़े कर दिए थे, क्या केवल भाजपा के लोग अयोध्या जा सकते हैं, इन लोगों ने ठेका ले रखा है, वहां कौन दर्शन करेगा, कौन चंदा लेगा और उसके बाद कौन उनके नाम से वोट लेगा। 


किसानों और अपराधों का मुद्दा उठाया
मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान सड़कों पर पड़ा है। काले कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार एक नहीं सुन रही है। अगर यह तीनों कानून लागू हुए तो किसानों के पास एक फुट जमीन नहीं बचेगी। यूपी में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सम्मेलन में कोऑर्डिनेटर गोरेलाल, जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने व्यवस्थाएं संभालीं। 

मथुरा में बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन: ब्रज में बोले सतीश मिश्र- मंदिरों पर कब्जा कर रही भाजपा, ब्राह्मणों का हो रहा उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed