फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsp leader satish chandra mishra targets bjp and sp in khandoli rally

भाजपा-सपा पर बरसे सतीशचंद्र मिश्रा: आगरा में बोले बसपा महासचिव- ये दोनों दल मिलकर कराते हैं दंगा

Mon, 07 Feb 2022 12:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 12:53 PM IST
सार

सतीशचंद्र मिश्रा ने भाजपा को विश्व की नंबर एक झूठ बोलने वाली पार्टी बताया। उन्होंने बेरोजगारी और सुरक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा को घेरा।

विज्ञापन
bsp leader satish chandra mishra targets bjp and sp in khandoli rally
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने रविवार को आगरा के खंदौली में ब्राह्मण मतदाता संवाद रैली को संबोधित किया। रैली में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा साथ मिलकर दंगा कराने का कार्य करते हैं। ये वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। भाजपा सरकार ने ब्राह्मणों पर अत्याचार किए। 

विज्ञापन


सतीशचंद्र मिश्रा ने भाजपा को विश्व की नंबर एक झूठ बोलने वाली पार्टी बताया। उन्होंने बेरोजगारी और सुरक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा को घेरा। साथ में उनके बेटे कपिल मिश्रा भी रहे। मंच पर एत्मादपुर विधान से बसपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह ऊर्फ राकेश बघेल, डॉ स्वदेश कुमार, वीरू सुमन, ओपी बघेल, राजेश शर्मा बैरागी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बसपा महासचिव ने भाजपा द्वारा अयोध्या, वृंदावन, वाराणसी कराए गए काम को नकार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहीं काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है। यदि झूठ बोलने का कॉम्पटीशन हो तो भाजपा के लोग नम्बर वन आएंगे। उन्होंने यह भी पूछा कि कहां गए वो लाखों करोड़ रुपये जो मंदिर के नाम पर एकत्र किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed