फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP Fatehpur Sikri Lok Sabha seat won in first attempt but performance was poor previous two times

Lok Sabha Election 2024: जब अस्तित्व में आई ये लोकसभा सीट तो बीएसपी ने दर्ज की थी जीत, अब भाजपा का कब्जा

Tue, 19 Mar 2024 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 08:54 AM IST
सार

आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पहली बार अस्तित्व में आई तो यहां से बीएसपी ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद 10 साल में बसपा के यहां आधे वोट रह गए।

विज्ञापन
BSP Fatehpur Sikri Lok Sabha seat won in first attempt but performance was poor previous two times
बसपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में बहुजन समाज पार्टी ने आगरा लोकसभा सीट पर पूजा अमरोही को प्रत्याशी बनाया है। जिले की दूसरी लोकसभा सीट फतेहपुर सीकरी पर सस्पेंस बरकरार है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद सबसे पहले बसपा की ही सांसद चुनी गई थी, लेकिन दो चुनाव से बसपा यहां तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। साल 2009 में सांसद जिताने वाली बसपा साल 2019 तक आते-आते अपने आधे वोट गंवा बैठी। इस बार बसपा प्रत्याशी के नाम पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर बसपा का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। बसपा की सीमा उपाध्याय ने साल 2009 में यह सीट सबसे पहले जीती थी। उन्होंने तब सिनेस्टार राजबब्बर को 10 हजार वोटों से हराया था। तब उन्हें 30.2 फीसदी वोट मिले थे। पर, साल 2014 में सीमा उपाध्याय को केवल 26.2 फीसदी वोट मिले और वह दूसरे नंबर पर रहीं। तब भाजपा के चौ. बाबूलाल चुनाव जीतकर सांसद बने।
विज्ञापन


साल 2019 तक आते-आते बसपा के वोटों में जबरदस्त सेंध लगी। तीसरी बार भी बसपा ने फतेहपुर सीकरी से ब्राह्मण प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया। बुलंदशहर के श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुडडू पंडित चुनाव लड़े, पर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। कांग्रेस के राजबब्बर दूसरे स्थान पर रहे और भाजपा के राजकुमार चाहर 4.91 लाख वोटों से चुनाव जीते। महज दस साल में ही बसपा ने 14 फीसदी वोट गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीकरी में बसपा का प्रदर्शन
चुनाव प्रत्याशी प्रतिशत वोट मिले स्थान
2009 सीमा उपाध्याय 30.2 2,08,972 पहला
2014 सीमा उपाध्याय 26.2 2,53,262 दूसरा
2019 श्रीभगवान शर्मा 16.4 1,67,517 तीसरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed