{"_id":"66201876bf599c592c0a1734","slug":"bsp-candidate-shivprasad-yadav-will-file-nomination-today-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-116069-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव आज करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव आज करेंगे नामांकन
Thu, 18 Apr 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव आज करेंगे नामांकन
-मयंक गार्डन में कार्यकर्ता होंगे एकत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव (पूर्व विधायक) 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन करेंगे। इससे पूर्व वह राधारमण रोड स्थित मयंक गार्डन पहुंचेंगे। मयंक गार्डन में ही पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। नामांकन में पूर्व मंत्री गोरेलाल जाटव, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल भी मौजूद रहेंगे।
बहुजन समाज पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से पहले किशनी क्षेत्र के रहने वाले गुलशनदेव शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया था। बाद में उनके स्थान पर जिला औरैया के बिधूना क्षेत्र के गांव हरदू के रहने वाले शिवप्रसाद यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। शिवप्रसाद यादव औरैया जिले की भरथना सीट से बसपा से विधायक रह चुके हैं। उनको प्रत्याशी बनाए जाने के बाद नामांकन कराने के लिए बुधवार को दिन भर जिला स्तरीय पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
बसपा प्रत्याशी बृहस्पतिवार को इटावा से मयंक गार्डन पहुंचेंगे। यहां वह पार्टी के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद वह पूर्व मंत्री गोरेलाल जाटव, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन जमा करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य ने बताया कि बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव सुबह 11 बजे अपना नामांकन करेंगे। नामांकन करने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेताओं से मिलकर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। इसी के साथ पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।