{"_id":"5e137c1d8ebc3e88026db4e0","slug":"bsnl-conectvity-fail-bank-railway-kasganj-kasganj-news-agr4235323160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की सेवाएं ठप, रेलवे का लिंक फेल, बैंकिंग सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की सेवाएं ठप, रेलवे का लिंक फेल, बैंकिंग सेवा प्रभावित
विज्ञापन
कासगंज में रेलवे टिकट विंडो पर लगी यात्रियों की भीड़
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। तकनीकी खामी के कारणे भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवा ठप हो गईं। जिससे बीएसएनएल से जुड़ी सभी सेवा प्रभावित हो गईं। रेलवे का लिंक फेल हो जाने से दिनभर यात्री परेशान रहे। वहीं बैंकिंग सेवा प्रभावित हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों में लेनदेन नहीं हो सका।
बीएसएनएल से जिले में तमाम सेवाएं जुड़ी हुई हैं। इनमें रेलवे और बैंकें भी शामिल हैं। सोमवार सुबह बीएसएनएल में तकनीकी खामी आ गई। सुबह से ही बीएसएनएल सेवा ठप हो गईं। बीएसएनएल से रेलवे जुड़ा हुआ है। रेलवे द्वारा टिकट बिक्री के लिए अधिकृत किए गए सभी काउंटरों का सर्वर बीएसएनएल की सेवा ठप हो जाने से फेल हो गया। इससे अधिकृत टिकट काउंटरों पर यात्रियों को टिकट नहीं मिला। सिर्फ रेलवे की टिकट विंडो से ही टिकट बिक्री हो सकी।
टिकट विंडो पर टिकट के लिए मारामारी रही। यात्रियों की भीड़ के सामने व्यवस्थाएं चरमरा गईं। इसके अलावा बीएसएनएल से जुड़ी सभी बैंकों का सर्वर फेल रहा। दिनभर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंकों में लेनदेन नहीं हुआ। करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। शाम तक बीएसएनएल की सेवाएं बहाल नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
सीयूजी नंबर भी हो गए बंद
अधिकांश अफसरों पर बीएसएनएल नेटवर्क के सीयूजी नंबर हैं। तकनीकि खामी आ जाने के कारण सोमवार को अफसरों के सीयूजी नंबर फेल रहे। जिससे फरियादी अफसरों से फोन पर संपर्क नहीं कर सके। इसके अलावा बीएसएनएल के उपभोक्ता भी नेटवर्क न आने से दिनभर परेशान रहे।
बीएसएनएल ने बढ़ाई परेशानी
- बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने के कारण अधिकृत टिकट विंडो से टिकट बिक्री नहीं हो सकी। रेलवे के जो मुख्य काउंटर हैं वहां से दिनभर टिकट आसानी से बिक्री की गईं- आरपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक।