{"_id":"61b76e0f2c81182397430747","slug":"bsf-constable-covid-test-report-positive-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बीएसएफ का सिपाही कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट आने से पहले जालंधर के लिए हो गया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बीएसएफ का सिपाही कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट आने से पहले जालंधर के लिए हो गया रवाना
Mon, 13 Dec 2021 09:30 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:30 PM IST
सार
ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच मथुरा में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। दो दिन बाद एक और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह रिपोर्ट बीएसएफ के सिपाही है, जो पहले जालंधर रवाना हो चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में दो दिन के बाद फिर से कोरोना संक्रमण का केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर के स्टेट बैंक चौराहा निवासी 59 वर्षीय बीएसएफ के सिपाही ने तबीयत खराब होने पर निजी लैब से जांच कराई। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 11 दिसंबर को वह यहां से रवाना हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बीएसएफ का सिपाही एक सप्ताह पूर्व घर आया था। यहां से जाने से पूर्व सिपाही ने निजी लैब से कोरोना की जांच कराई और 11 को वह जालंधर के लिए रवाना हो गया। जिला कंट्रोल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद संक्रमित आए व्यक्ति से संपर्क किया गया और उन्हें पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
जालंधर के अस्पताल में भर्ती है सिपाही
जिला कंट्रोल प्रभारी ने बताया कि सिपाही जालंधर के अस्पताल में भर्ती है। संक्रमित मिले व्यक्ति के संपर्क में आए उनके परिवार के लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं जनपद में लगभग 2186 सैंपल भी जांच के लिए गए हैं।
विज्ञापन
11 दिसंबर को वृंदावन के शीतल छाया के आश्रम में रह रही विदेशी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, मथुरा निवासी वृद्धा भी संक्रमित मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर सैंपल जीनोम स्वीकेंस के लिए लखनऊ लैब भेजे हैं।