फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSc student commits suicide by hanging

मरने से पहले फेसबुक पर किया ये पोस्ट, दोस्त करते रहे मना, सुबह फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

Sat, 12 May 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 12 May 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
BSc student commits suicide by hanging
आयुष-फाइल फोटो
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर नौ में गुरुवार रात को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने रात को फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया। पुलिस आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंध मानकर चल रही है। 
विज्ञापन


शाहगंज निवासी 20 वर्षीय आयुष उर्फ बजरंगी सिकंदार की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर नौ में आनलाइन शॉपिंग कराने वाली कंपनी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि आयुष कंपनी के ऑफिस में ही रहता था। 
विज्ञापन


10 दिन में एक बार घर आता था। वो बीएससी कर रहा था। कंपनी में एकाउंट का काम देखता था। उसके साथ ही कंपनी संचालक पंकज त्यागी भी रहता था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को आयुष घर गया था। अपनी स्कूटी को रख आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस में लटकी मिली लाश

BSc student commits suicide by hanging
आयुष- फाइल फोटो
परिजनों से कहा कि दोस्त के साथ जाएगा। इसके बाद ऑफिस आ गया। रात 11 बजे खाना खाया। रात एक बजे तक पंकज और आयुष बात करते रहे। इसके बाद पंकज कमरे में सोने चला गया। 

शुक्रवार सुबह नौ बजे साफ-सफाई के लिए एक महिला आई। कंपनी के ऑफिस का एक कमरा अंदर से बंद होने पर महिला को शक हो गया। उसने पंकज को जानकारी दी। 

पंकज ने कमरे की खिड़की से देखा तो आयुष रस्सी से पंखे के कुंडे पर बने फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया और हत्या की आशंका जाहिर की। 

फेसबुक पर जाहिर किए इरादे

BSc student commits suicide by hanging
आयुष की आखिरी फेसबुक पोस्ट
इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि कमरे से एक रजिस्टर में रखा सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें टाइप करके लिखा गया है कि मैंने यह निर्णय खुद लिया है। मेरे जाने के बाद कोई कार्रवाई न हो। आयुष ने फेसबुक पर भी आखिरी बार पोस्ट की हैं। इसमें किसी से अकेले रहने की बात कही है। जांच की जा रही है।

आत्महत्या से पहले आयुष ने फेसबुक पर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। रात 11:39 बजे पोस्ट किया कि जाने मेरे जहन क्या क्या चलता है, रस्सी देख के पंखा याद आ जाता है। इसे डांस ऑफ डेथ नाम से बने पेज पर कॉपी भी किया। 

सोशल मीडिया के एक एकाउंट पर लिखा कि तुझे जीना है मेरे बिना। इसमें आयुष की एक फोटो भी है। फोटो के साथ आधा चेहरा किसी और का भी नजर आ रहा है। पुलिस का मानना है कि यह किसी युवती का है। आशंका है कि प्रेम संबंध ही आयुष की आत्महत्या की वजह बने।

होनहार छात्र था आयुष

BSc student commits suicide by hanging
आयुष- पाइल फोटो
आयुष काफी होनहार था। तीन साल पहले उसकी इंटर की मार्क्सशीट पर एक छात्रा का फोटो आ गया था। आयुष ने शिक्षा विभाग के चक्कर काटे, लेकिन हर जगह से निराशा ही हाथ लगी। इलाहाबाद भी कई बार गया। 

हाल में इलाहाबाद गया तो उससे कह दिया गया कि वो दोबारा इंटर कर ले, तभी मार्क्सशीट सही हो पाएगी। इस पर आयुष काफी निराश हो गया। इस पर उसने अपने परिचित अधिवक्ता प्रेमवीर की मदद से कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री को ईमेल करके अपनी समस्या भेजी।

आयुश चार भाइयों में सबसे छोटा था। आयुश कंप्यूटर का जानकार था। 14 साल की उम्र से ही कमाने लगा था। वह घर से दूर ही रहता था। उसकी मौत की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed