{"_id":"5d8ba1628ebc3e01696881da","slug":"bsa-eeducation-clarck-kasganj-news-agr407583266","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में शिक्षा विभाग का बाबू दोषी, सचिव ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में शिक्षा विभाग का बाबू दोषी, सचिव ने की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से जिले में जमे एक बाबू पर बेसिक शिक्षा सचिव ने कार्रवाई की है। बाबू के खिलाफ की गई भ्रष्टाचार की शिकायत पर सचिव ने उसका स्थानांतरण कर दिया है। एडी बेसिक की जांच में प्रथम दृष्टया बाबू दोषी पाया गया है और जांच आगे बढ़ाई गई है। बाबू के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की भी तैयारी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीन तैनात कनिष्ठ लिपिक नरेश कुमार कासगंज जिले में लंबे समय से तैनात हैं। फिलहाल वह गंजडुंडवारा बीआरसी पर तैनात थे। बाबू के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने भ्रष्टाचार की शिकायत बेसिक शिक्षा सचिव से की। सचिव ने इस मामले में सहायक मंडलीय निदेशक अलीगढ़ से जांच कराई। एडी बेसिक ने साक्ष्यों के आधार पर जांच की। आरोप लिपिक से जवाब मांगा, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर सचिव बेसिक शिक्षा रूबी सिंह ने आरोपी लिपिक का स्थानांतरण अलीगढ़ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कर दिया है। इससे कि जांच प्रभावित न हो सके। सचिव ने सहायक शिक्षा निदेशक और बीएसए को निर्देशित किया है कि लिपिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और साक्ष्यों के आधार पर बिंदुवार जांच की जाए।
फर्जी नियुक्तियों में भी पाई गई थी संलिप्तता
शिक्षा विभाग के कनिष्ठ लिपिक नरेश कुमार पहले भी फर्जी नियुक्तियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। जिले में वर्ष 2010 में फर्जी शिक्षकों की नियुक्तियों के मामले में नरेश के खिलाफ पटियाली कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। कई बार इन पर कार्य में लापरवाही और घूस लेने का आरोप लगाया।े
विज्ञापन
- लिपिक का स्थानांतरण हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव कार्यालय से आदेश मिल गए हैं। जल्द ही संबंधित को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। अंजली अग्रवाल, बीएसए।