फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bs-4 Vehicles Will Sell Within Seven Days

बीएस-4 वाहनः लॉकडाउन खुलने के बाद सिर्फ सात दिन में खत्म करना होगा स्टॉक

Tue, 21 Apr 2020 03:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Apr 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Bs-4 Vehicles Will Sell Within Seven Days
शोरूम में मौजूद बीएस-4वाहन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में लॉकडाउन लगने के बाद विक्रय होने से बच गए बीएस-4 वाहन डीलरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। जिले में बाकी 2500 के करीब दोपहिया बीएस-4 वाहनों की बिक्री लॉकडाउन समाप्ति के एक सप्ताह बाद तक की जाएगी। परिवहन विभाग में अब भी दस हजार बीएस-4 वाहन ऐसे हैं, जिनकी पंजीयण प्रमाणपत्र (आरसी) जारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


प्रदेश में बीएस-4 वाहनों का विक्रय 31 मार्च तक ही किया जाना था, लेकिन 24 मार्च को कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने के बाद डीलरों के पास इन वाहनों का स्टॉक बकाया रह गया है। एक अप्रैल से सभी परिवहन कार्यालयों में बीएस-6 वाहनों का ही पंजीयन किया जाना था, लेकिन स्टॉक बकाया रहने पर डीलरों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन


परिवहन अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय ने वाहन डीलरों को राहत देते हुए लॉकडाउन हटने के एक सप्ताह के भीतर ही स्टाक में रखे बीएस-4 वाहनों को बेचना होगा। इसके बाद आरटीओ में पंजीयन किए जाएंगे। वाहन डीलरों के पास चार पहिया वाहन नहीं बचे हैं, लेकिन दोपहिया वाहन बच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, 24 मार्च को हुए लॉकडाउन के कारण परिवहन कार्यालयों में बड़ी संख्या में नए वाहनों की फाइलें फंस गई हैं। चूंकि वाहन 4.0 साफ्टवेयर को बंद कर दिया गया है, इस कारण वाहनों की आरसी भी जारी नहीं हो सकी है।

संभागीय परिवहन विभाग में करीब दस हजार नए वाहनों की आरसी भी जारी नहीं की जा सकी हैं। अब इन वाहनों की आरसी भी तभी जारी हो सकेंगी जबकि कार्यालय खुलेंगे। 

न्यायालय के आदेश के मुताबिक ही बीएस-4 वाहनों का पंजीयन किया जाएगा। इन्हें सात दिन की मोहलत दी गई है। जहां तक टैक्स की बात है तो लोग ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। - अनिल कुमार सिंह, एआरटीओ, संभागीय परिवहन कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed