{"_id":"649337b48ad7f7fc490a45bc","slug":"brutal-murder-of-the-boy-by-hitting-his-head-against-the-wall-mainpuri-news-c-25-1-196574-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बालक का सिर दीवार में मारकर की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बालक का सिर दीवार में मारकर की निर्मम हत्या
Wed, 21 Jun 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
कुरावली(मैनपुरी)।
गांव धरैंदा में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दो दिन पहले लापता हुए बालक का शव गांव स्थित श्मसान घाट के पास बनी मठिया में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बालक का सिर दीवार में कई बार मारा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव धरैंदा निवासी विशेष कुमार का 11 वर्षीय पुत्र रमन उर्फ जैनी गांव में हो रही रासलीला में सखी का पात्र था। सोमवार की देर रात करीब एक बजे तक वह रासलीला में देखा गया। उसके बाद से वह लापता हो गया था। परिजन ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। मंगलवार को दिन भर बारिश के बीच भी परिजन तलाश करते रहे। लेकिन रमन का कोई पता नहीं लगा। बुधवार की सुबह श्मशान घाट पर बनी मठिया में रमन का शव पड़ा मिला। उसके चेहरे पर बेरहमी से किए गए हत्या की कहानी बयां कर रहे थे। मठिया की दीवार में एक जगह खून लगा था। उसका सिर दीवार में कई बार मार कर बेरहमी से हत्या की गई थी। वहीं किसी धारदार हथियार से चेहरे पर वार किए जाने के निशान भी दिखे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
-- -- -
बालक दो दिन से लापता था। उसका शव बुधवार की सुबह मिला है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
-विनोद कुमार, एसपी।