फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutal murder of soldier in Mathura A severed leg was found in the village, a rope was tied to it

दिल दहलाने वाली वारदात: फौजी की नृंशस हत्या, घटना से कांपी रूह, गांव में मिला एक कटा पैर, उसमें बंधी थी रस्सी

Sat, 06 Apr 2024 09:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Apr 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
Brutal murder of soldier in Mathura A severed leg was found in the village, a rope was tied to it
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मथुरा जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां जैंत के रहने वाले फौजी लोकेश प्रताप की हत्या नृशंसता से हत्या का मामला सामने आया है। फौजी की हत्या से सनसनी फैल गई है। गांव में शोक का माहौल है। लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वाला का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। ट्रैक पर मिली रस्सी और मृत शख्स के पैर में बंधी एक होने की बात कही जा रही है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले फौजी को बांधा गया। उसके बाद हत्या की गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जैंत पुलिस के साथ ही दो अन्य टीमें जगह-जगह दबिश दें रहीं हैं। शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। फिंगर प्रिंट भी लिए। थाने की पुलिस टीम ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर रस्सी, खून से लथपथ पत्थर के टुकडे़ आदि भी मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, मृत फौजी के पैर में बंधी रस्सी व ट्रैक पर मिली रस्सी एक ही है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले फौजी को रस्सी से बांधा गया और उसके बाद हत्या की गई।
 
Trending Videos

गांव में मिला कटा पैर
फौजी लोकेश के शव से पैर का हिस्सा गायब था। वह शुक्रवार शाम डॉक्टर आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल के पास पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसे कुत्ता कहीं से खींचकर ला रहा था। राहगीरों को देखकर विद्यालय के पास छोड़ कर भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed