{"_id":"8e70ac43b300ccc6cc93dd87d3bdbb8e","slug":"brutal-murder-of-farmer-in-dauki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौकी में किसान की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डौकी में किसान की पीट-पीटकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Dec 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना डौकी के गांव नरि स्थित बाबा मुंशीदास के आश्रम में बाबा और उनके रिश्तेदारों ने किसान को जमीन विवाद में सरियों और डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। अस्पताल में किसान की मौत हो गई। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बाबा सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना डौकी के ग्राम पूठा झील निवासी जयराम सिंह (70) किसान थे। उनके भतीजे पाल सिंह ने बताया कि जयराम सिंह बाबा मुंशीदास डौकी नरवाले आश्रम में जाते थे। जयराम ने पांच साल पहले अपनी सात बीघा जमीन को बाबा के पास गिरवी रखा था। छह लाख रुपये लेकर वापसी बैनामा कराया था। दो साल पूर्व बाबा को रकम ब्याज सहित अदा कर दी। आरोप है कि वापस बैनामा करने से बाबा ने इंकार कर दिया। पंचायत हुई, लेकिन बाबा नहीं माने। रविवार शाम को मुंशीदास ने जयराम को आश्रम में बुलाया था। रात तकरीबन दस बजे जयराम की सरिया से पिटाई की। इसके बाद आश्रम से बाहर फेंक दिया। मरणासन्न करने के बाद घर पर फोन करके हालत बिगड़ने की जानकारी दी। परिवारीजन पहुंचे तो जयराम खून से लथपथ थे। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र अशोक ने बाबा मुंशीदास, उसके भाई नाहर सिंह पुत्र वारेलाल, प्रीतम सिंह, कमल सिंह पुत्र नाहर सिंह, सुभाष पुत्र कल्याण सिंह निवासी नरि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।