{"_id":"bfa553760da30a803851700941b270d3","slug":"brothers-club-made-the-volleyball-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रदर्स क्लब बना वालीबल चैम्पियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रदर्स क्लब बना वालीबल चैम्पियन
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Tue, 02 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रदर्स क्लब ने कुलदीप नारायण स्मृति बास्केटबाल टूर्नामेंट जीत लिया। सोमवार को एकलव्य स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में जीटी कंपनी को 65-62 से मात दी। 27 जनवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शुभम चौरसिया, बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच शिवान और अनिल रहे। मुख्य अतिथि कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने मुकाबले से पूर्व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इसके अलावा यहीं हुए टेबिल टेनिस मुकाबले के अंडर-10 बालक वर्ग में गर्गऋषि, बालिका वर्ग में मिहिका, सब जूनियर बालक वर्ग में आशुतोष कुमार सिंह, बालिका वर्ग में हृदयांशी, जूनियर बालक वर्ग में हार्दिक पालीवाल, युवा वर्ग में अभिषेक पाठक और ओपन वर्ग में सुदर्शन प्रभाकर विजेता रहे। पुरस्कार वितरण में सपा नेता रामजीलाल सुमन, अशोक जैन सीए, डा. रंजना बंसल, अतुल बंसल, अशफाक अहमद आदि रहे।
विज्ञापन