{"_id":"5eca2a6f8ebc3e90a65424a3","slug":"brother-killed-younger-brother-in-dispute-of-land-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः तीन बीघा जमीन के लिए छोटे भाई की पीट-पीटकर निर्मम हत्या से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः तीन बीघा जमीन के लिए छोटे भाई की पीट-पीटकर निर्मम हत्या से सनसनी
Sun, 24 May 2020 01:53 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 24 May 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में तीन बीघा जमीन के लिए दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव हविलिया में बड़े भाई ने अपने बेटों की मदद से पीट पीटकर छोटे भाई की हत्या कर दी। वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्यारोपी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार गांव हविलिया निवासी 30 वर्षीय जगवीर सिंह यादव पुत्र दीनदयाल यादव का अपने बड़े भाई कलक्टर सिंह यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जगवीर अपने हिस्से की सवा तीन बीघा जमीन बेचना चाहता था।
वहीं कलक्टर सिंह विरोध कर रहा था। रविवार दोपहर इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कलक्टर सिंह ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर जगवीर को पीटना शुरू कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी अजय कुमार, एएसपी ओमप्रकाश सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि जगवीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहता था। इसी को लेकर भाई कलक्टर सिंह से उसका विवाद था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।