फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother injured himself by hitting a blade at sister's house

Agra News: बहन के घर भाई ने ब्लेड मारकर खुद को किया जख्मी

Fri, 01 Nov 2024 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Brother injured himself by hitting a blade at sister's house
कासगंज। शहर के समीपवर्ती गांव नगला सैयद में बृहस्पतिवार को बहन के घर के आए भाई ने अपने शरीर में ब्लेड मार लिए। इससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जनपद एटा के गांव शेरेटिया निवासी युवक मोहित बृहस्पतिवार को अपनी बहन के घर नगला सैयद आया था। उसके बहनोई राजेश ने बताया कि शराब पीने को लेकर उसकी बहन से उसका विवाद हो गया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने अपने शरीर पर ब्लेड मार लिए और वहां से चला आया। गांव में ही अहरौली क्रासिंग के समीप वह बहोश होकर गिर गया। खून से लथपथ गिरे युवक को देखकर आसपास के लोग मौक पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ब्लेड मारने युवक घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed