{"_id":"631a20407cf1673ff31f1b41","slug":"brother-in-laws-dies-after-being-hit-by-train-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रेन की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रेन की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, घर में मचा कोहराम
Fri, 09 Sep 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:04 AM IST
सार
पुलिस ने मृतकों के घरवालों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे और दामाद की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के किरावली क्षेत्र के गांव सिंगारपुर के समीप खारी नदी पर बने रेलवे पुल के पास ट्रैक पार करते अवध एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में जीजा-साले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया।
मृतकों में सिंगारपुर के मजरा नगला जौहरी निवासी सत्येंद्र (19) पुत्र हरि सिंह और प्रकाश (25) निवासी ऊंटगिरी, खेरागढ़ हैं। प्रकाश की सिंगारपुर गांव में ससुराल है। वह ससुराल आया था। सत्येंद्र के पिता हरि सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका दामाद प्रकाश अपने साले के साथ बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:50 बजे घूमने के लिए निकले थे। दोनों खारी नदी के पुल के पास ट्रैक को पार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए।
ग्रामीणों की सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके पर एक मोबाइल फोन भी टूटा मिला है। इससे आशंका है कि संभवत दोनों ट्रैक के पास सेल्फी ले रहे थे। पुलिस ने मृतकों के घरवालों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे और दामाद की मौत से घर में कोहराम मच गया।