फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-laws dies after being hit by train in Agra

Agra News: ट्रेन की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, घर में मचा कोहराम

Fri, 09 Sep 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 12:04 AM IST
सार

पुलिस ने मृतकों के घरवालों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे और दामाद  की मौत से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Brother-in-laws dies after being hit by train in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के किरावली क्षेत्र के गांव सिंगारपुर के समीप खारी नदी पर बने रेलवे पुल के पास ट्रैक पार करते अवध एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में जीजा-साले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

 
मृतकों में सिंगारपुर के मजरा नगला जौहरी निवासी सत्येंद्र (19) पुत्र हरि सिंह और प्रकाश (25) निवासी ऊंटगिरी, खेरागढ़ हैं। प्रकाश की सिंगारपुर गांव में ससुराल है। वह ससुराल आया था। सत्येंद्र के पिता हरि सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका दामाद प्रकाश अपने साले के साथ बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:50 बजे घूमने के लिए निकले थे। दोनों खारी नदी के पुल के पास ट्रैक को पार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन


 ग्रामीणों की सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके पर एक मोबाइल फोन भी टूटा मिला है। इससे आशंका है कि संभवत दोनों ट्रैक के पास सेल्फी ले रहे थे। पुलिस ने मृतकों के घरवालों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे और दामाद  की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed