{"_id":"61310d888ebc3ea6b41337a5","slug":"brother-in-law-was-cremated-father-son-were-buried-kasganj-news-agr5061067176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा साली का हुआ दाह संस्कार, पिता पुत्र को दफनाया गया कब्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा साली का हुआ दाह संस्कार, पिता पुत्र को दफनाया गया कब्र में
विज्ञापन
कासगंज। बदायूं के कादर चौक में सड़क हादसे में मौत के आगोश में समाए जिला के चार लोगों के शव पहुंचते ही ग्राम बझेरा में मातम पसर गया। हादसे का शिकार हुए जीजा-साली का दाह संस्कार किया गया जबकि पिता-पुत्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हादसे के मृतक ग्राम हिम्मतनगर बझेरा निवासी रामबाबू (60) पुत्र आलम सिंह, साली पूना देवी (55) , टेंपो चालक अंसार (26), उसका बेटा सालिव (6) के शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात पैतृक गांव पहुंचे। शवों के गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण दोनों के घरों पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। बृहस्पतिवार की सुबह के समय जीजा-साली के शव को गांव के शमशान ले जाया गया। जहां दोनों की पासपास चिता बनाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर जौहर की नमाज अदा कर गांव के कब्रिस्तान में पिता-पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। इस हादसे ने हर आंख को नम कर दिया।
पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे लोग
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम हिम्मत नगर बझेरा में सड़क हादसे के मृतकों के परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए आसपास के लोग भी पहुंच रहे हैं। समाजसेवी अहमद हुसैन दोनों परिवारों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों का ढांढस बंधाया। नासिर मिर्जा, बालिस्टर सिंह यादव, हिकमत अली फ़ारूक़ी, केशव कश्यप, इरशाद अली, सुनील कश्यप, अग्रसिंह यादव भी पीड़ित परिवारों से मिले और सांत्वना दी।