फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law tried to rape in husband's absence

पापी जेठ: बीमार भाई की पत्नी पर आया दिल, फिर उस रात जो हुआ डर गई विवाहिता; आपबीती सुन पुलिस भी हैरान रह गई

Mon, 20 May 2024 01:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 20 May 2024 01:56 PM IST
सार

बीमार भाई की पत्नी पर बड़े भाई का दिल आ गया। वो उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता है। हद तो तब हो गई जब एक दिन उसने विवाहिता को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने बमुश्किल जेठ से अपनी आबरू बचाई। मामले में एसपी से शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 

विज्ञापन
Brother-in-law tried to rape in husband's absence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी शहर की सिविल लाइन चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला के साथ पति की गैर मौजूदगी में जेठ ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर पिटाई की। धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार दूंगा। धमकी के बाद दहशत में आई पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला पर जेठ की बुरी नजर है। वह आए दिन छेड़छाड़ करता है। कहता है कि बीमार पति को छोड़ कर उसके पास आ जाए। महिला को रानी बनाकर रखने की बात कहता है। 15 मई को पति दवा लेने के लिए बाहर गए थे। महिला घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर जेठ घर में घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देगा। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी विनोद कुमार के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जेठ फोन नंबर देकर कर रहा बदनाम
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि जेठ की बात नहीं मानी तो वह बदनाम करने पर तूला है। जेठ उसका मोबाइल नंबर कई लोगों को बांट चुका है। उनके पास एक फोन भी आया। फोन करने वाले आपत्तिजनक बातें की। गाली गलौज करते हुए धमकाया। कहा कि जेठ क खिलाफ शिकायत की तो रातों रात घर से उठवा देंगे। महिला ने आरोपी जेठ के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed