फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother-in-law sexual abused the woman victim complained to the SSP in agra

हैवानियत: पति से बच्चा न हुआ तो देवर-जेठ ने किया दुष्कर्म, एक साल से हो रहा था उत्पीड़न, पढ़ें- पीड़िता की आपबीती

Sat, 02 Jul 2022 07:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Jul 2022 07:30 PM IST
सार

आगरा में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने जेठ और देवर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन
brother-in-law sexual abused the woman victim complained to the SSP in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने अपने जेठ और देवर पर घर में ही बंधक बनाकर एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पति और सास-ससुर से शिकायत की तो उन्होंने डरा धमकाकर चुप करा दिया। पीड़िता ने शनिवार को मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन पीड़िता को दिया है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला के मुताबिक वह बचपन से ही मां-बाप से अलग अपनी मौसी के यहां रहती थी। उसकी और छोटी बहन की शादी क्षेत्र के ही एक गांव में दो भाइयों के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी। छोटी बहन ने बच्चे को जन्म दिया। जबकि उसके अभी तक बच्चा नहीं हुआ है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि जेठ और देवर ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। घर में बंधक बनाकर एक साल से उसका यौन शोषण किया गया।  

विज्ञापन

पति ने कहा- बच्चा तो चाहिए 

विवाहिता ने जब इसकी शिकायत पति से की तो उसने कहा कि क्या हुआ, बच्चा तो चाहिए। सास-ससुर ने भी डांटकर उसे चुप करा दिया। धमकी दी गई कि जुबान खोलने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। विवाहिता के मां-बाप ने भी उसकी नहीं सुनी। ससुराल में हो रहे उत्पीड़न से परेशान विवाहिता 22 जून को किसी तरह घर से भाग निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा 

शनिवार को पीड़ित महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र दिया। पीड़ित विवाहिता का यह भी आरोप है कि ससुराल के लोग झूठी शिकायत कर मौसी और अन्य रिश्तेदारों को परेशान करवा रहे हैं। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा पीड़िता को दिलाया है। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed