फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother-in-law murdered widowed sister-in-law shot at midnight In Mainpuri

UP News: मैनपुरी में देवर ने किया विधवा भाभी का कत्ल, आधी रात को मारी गोली...जमीन के लिए खून से रंग लिए हाथ

Mon, 12 Aug 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 11:50 AM IST
सार

मैनपुरी में युवक ने अपनी विधवा भाभी की आधी रात को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
brother-in-law murdered widowed sister-in-law shot at midnight In Mainpuri
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में जमीन के विवाद में रविवार की रात को देवर ने विधवा भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी व अन्य परिजन घर से भाग गए। सोमवार की सुबह एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव चंदरपुर निवासी सीता देवी (32) के पति प्रवीण की 6 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। घर में जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। ससुर सीता को जमीन नहीं दे रहे थे। रविवार की रात को 9 बजे के करीब जमीन के विवाद में देवर प्रशांत ने सीता को गोली मार दी।
विज्ञापन


 

वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी देवर और सास, ससुर उसे घर में पड़ा छोड़कर भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में देखने पहुंचे लोगों ने महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार ने सीओ भोगांव सुनील कुमार और पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आरोपी देवर की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतका के भाई रमेश निवासी गांव सबलपुर जनपद कन्नौज ने पुलिस को बताया कि घटना के समय भांजा अरुण और भांजी पल्लवी मौजूद थे। उनके सामने ही देवर प्रशांत ने सास उर्मिला के कहने पर बहन सीता को गोली मारी है। भांजे ने ही उन्हें फोन कर सूचना दी थी।

बहनोई की मृत्यु के बाद से ही बहन के ससुर भूदेव हिस्से की जमीन नहीं दे रहे थे। कुछ जमीन की बिक्री भी कर दी है। इसका कोई रुपया बहन को नहीं दिया बल्कि अपने बेटों और पुत्री को दे दिया। बहन बच्चों की परवरिश के लिए रुपये मांगती थी, जिस कारण ही देवर प्रशांत ने सास उर्मिला के कहने पर हत्या कर दी।

विज्ञापन

जमीन के विवाद में गांव चंदरपुर में युवक ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। -विनोद कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed