फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother in law marriage threaten

Agra News: बहन से शादी कराने के लिए देवर बना रहा दबाव

Sun, 27 Nov 2022 07:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
brother in law marriage threaten
मैनपुरी। कस्बा करहल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शनिवार को कोतवाली पहुंच कर शिकायत की। बताया कि उसका देवर बहन से शादी कराने के लिए दबाव बना रहा है, बहन की शादी हो चुकी है, पीड़ित महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, उसे करहल थाना शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई है। महिला की ससुराल में उसकी बहन का आना जाना हुआ तो देवर को साली भा गई, साली पर लट्टू हुआ देवर ने शादी करने के सपने संजो लिए, इस बीच पता चला कि साली की शादी कहीं तय हो गई है, तो देवर ने भाभी पर बहन से शादी कराने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले तो भाभी इसे देवर का मजाक समझती रही। लेकिन जब बात आगे बढ़ी तो वह घबरा गई। देवर की इस मांग से परेशान पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर शिकायत की। वहां मामला करहल थाना क्षेत्र का होने की बात कहते हुए वहीं शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed