{"_id":"5e564d808ebc3ef3bf3f141f","slug":"brother-in-law-dies-etah-report-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई के केंटर से हादसे में साले की मौत, चचेरा भाई घायल, दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनोई के केंटर से हादसे में साले की मौत, चचेरा भाई घायल, दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 26 Feb 2020 04:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Feb 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की अनुपस्थिति में बहनोई द्वारा बहन को जबरन ले जाने का विरोध करना साले को भारी पड़ गया। केंटर की चपेट में आने से साले की मौत हो गई, जब कि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव धनौली के पास बाइक सवार विवेक (20) पुत्र चरन सिंह निवासी नगला डांडी की केंटर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जब कि उसका चचेरा भाई अरुण कुमार (21) पुत्र होशियार सिंह घायल हो गया।
विवेक के पिता चरन सिंह ने बताया है कि बेटी आरती को दामाद बृजेश कुमार पुत्र मुकेश निवासी खेतूपुरा थाना जैथरा देररात जबरन अपने साथ केंटर में बिठाकर ले आए थे। इसके विरोध में विवेक अपने चचेरे भाई अरुण के साथ बाइक से उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे। तभी धनौली के पास केंटर की चपेट में आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
बताया गया है कि आरती की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी, एक बेटा भी है। लेकिन किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया, इसी बात को लेकर आरती पीहर नगला डांडी आ गई थी। विवेक पिता चरन सिंह के आने पर बहन को ले जाने की बात कह रहा था, लेकिन बहनोई जबरन बहन को बिठाकर ले जा रहे थे।
इस मामले की रिपोर्ट मृतक के पिता चरन सिंह ने दामाद बृजेश कुमार के खिलाफ केंटर तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मारने की दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।