फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother had killed Arif by giving poison

भाई ने जहर देकर की थी आरिफ की हत्या

Tue, 10 Aug 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Brother had killed Arif by giving poison
कासगंज। सोरों के मोहल्ला योगमार्ग निवासी आरिफ की उसके भाई ने ही जहर देकर हत्या की थी। आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया। विसरा रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद कोर्ट ने आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

योगमार्ग निवासी आरिफ के पिता हबीब नगर पालिका सोरों में नौकरी करते थे। सेवाकाल में ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक आश्रित के तहत उसके भाई आबिद ने नौकरी प्राप्त कर ली। 5 सितंबर 2020 को उसके भाई व भाभी ने खाने में जहर देकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रस्सी से फांसी पर लटका दिया। जब उसकी पत्नी साबरी को इस बात की जानकारी हुई तो वह मायके से वापस लौट आई। पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद साबरी ने न्याय पाने के लिए अधिवक्ता केशव मिश्रा के माध्यम से कोर्ट में वाद दायर कर दिया। अधिवक्ता ने बताया कि विसरा रिपोर्ट में जहर दिए जाने की पुष्टि हुई है। जिसके आधार पर कोर्ट ने सोरों पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed