{"_id":"5b84386d42c792466e6ee8f8","slug":"brother-gifted-the-toilet-to-sister-on-raksha-bandhan-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर पेश की मिसाल, भाई ने राखी के बदले बहन को दिया 'इज्जतघर' का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर पेश की मिसाल, भाई ने राखी के बदले बहन को दिया 'इज्जतघर' का तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
शौचालय के बाहर बहन से राखी बंधवाता भाई
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में स्वच्छता जागरूकता की अलख अब जोर पकड़ रही है। घर की बहन-बेटियों को खुले में शौच के लिए जाते देख युवाओं की सोच में बदलाव आ रहा है। इस रक्षाबंधन पर कई भाइयों ने बहनों को इज्जतघर का तोहफे में दिया है।
जिले के कई भाईयों ने अपनी बहनों की इज्जत का ख्याल रखते हुए उन्हें खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए। कई भाईयों ने अपनी बहन को रक्षाबंधन का तोहफा इज्जतघर (शौचालय) के रूप में दिया। जिला प्रशासन ऐसे भाईयों को सम्मानित करेगा।
रक्षाबंधन पर जब गांव जाजऊ निवासी मीना उस समय हैरत में पड़ गई, जब उसके बडे़ भाई गौरव ने घर के बाहर बने शौचालय के सामने खडे़ होकर राखी बांधने की बात कही। घर में शौचालय नहीं होने से खुले में शौच जाने वाली मीना को बडे़ भाई की संजीदगी से खुशी हुई।

भाइयों ने बनवाया शौचालय
गौरव की माने तो स्वच्छ भारत मिशन से मिली प्रेरणा के बाद उसने परिवार की महिलाओं के लिए शौचालय बनवाया है। ऐसे ही जसराना निवासी जितेंद्र कुमार ने अपनी बहन के आग्रह पर निजी खर्च पर घर में शौचालय का निर्माण कराया।
जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र का कहना है कि जिला प्रशासन ऐसे भाईयों का सम्मान करेगा, जिन्होंने इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को शौचालय का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के इन प्रयासों से लोगों की सोच बदलेगी।