फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother found dead behaind home at midnight in Etah

भाई के साथ सो रहे युवक की निर्मम हत्या, मकान के पीछे शव मिलने से फैली सनसनी

Wed, 18 Sep 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Sep 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Brother found dead behaind home at midnight in Etah
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भाई के साथ सो रहा युवक रात में अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद मकान के पीछे शव पड़ा मिला। युवक की सिर कुचल कर हत्या की गई थी। पुलिस हत्याकांड के खुलासे में जुटी है।
विज्ञापन


थाना निधौलीकलां के गांव मोहब्बतपुर निवासी राहुल उर्फ कल्लू (22) पुत्र रामप्रकाश अपने भाई रोहित के साथ सोमवार रात छत पर अलग-अलग चारपाइयों पर सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे रोहित उठा तो उसे राहुल चारपाई पर नजर नहीं आया।
विज्ञापन


परिजनों को जानकारी देकर उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को राहुल मृत अवस्था में मकान के पीछे पड़ा मिला। राहुल के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। उसका सिर पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों से पूछताछ की। हालांकि परिजन किसी से रंजिश होने की बात से इनकार कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक निधौलीकलां संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

राहुल चारपाई छोड़कर रात में कहां गया 
मोहब्बतपुर में राहुल की हत्या सिर को कुचल कर की गई है। ऐसे में पुलिस के सामने कई सवाल हैं। आखिर रात में राहुल गया कहां था? परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed