{"_id":"5d810a1e8ebc3e016b6af2f3","slug":"brother-found-dead-behaind-home-at-midnight-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई के साथ सो रहे युवक की निर्मम हत्या, मकान के पीछे शव मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के साथ सो रहे युवक की निर्मम हत्या, मकान के पीछे शव मिलने से फैली सनसनी
Wed, 18 Sep 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई के साथ सो रहा युवक रात में अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद मकान के पीछे शव पड़ा मिला। युवक की सिर कुचल कर हत्या की गई थी। पुलिस हत्याकांड के खुलासे में जुटी है।
थाना निधौलीकलां के गांव मोहब्बतपुर निवासी राहुल उर्फ कल्लू (22) पुत्र रामप्रकाश अपने भाई रोहित के साथ सोमवार रात छत पर अलग-अलग चारपाइयों पर सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे रोहित उठा तो उसे राहुल चारपाई पर नजर नहीं आया।
परिजनों को जानकारी देकर उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को राहुल मृत अवस्था में मकान के पीछे पड़ा मिला। राहुल के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। उसका सिर पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों से पूछताछ की। हालांकि परिजन किसी से रंजिश होने की बात से इनकार कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक निधौलीकलां संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
राहुल चारपाई छोड़कर रात में कहां गया
मोहब्बतपुर में राहुल की हत्या सिर को कुचल कर की गई है। ऐसे में पुलिस के सामने कई सवाल हैं। आखिर रात में राहुल गया कहां था? परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं।