{"_id":"5be5961bbdec226993578fce","slug":"brother-dies-in-road-accident-on-bhaiya-dooj-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आई बाइक, दूज पर बहन के घर आ रहे भाई की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आई बाइक, दूज पर बहन के घर आ रहे भाई की मौत, महिला घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 09 Nov 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के कुसमरा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को गांव हिरौली के मोड़ पर बाइक सवार दंपती अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कन्नौज के थाना बिशुनगण क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी गिरेंद्र राजपूत (39) पत्नी गीता देवी के साथ बाइक से भाईदूज के लिए बहन के घर मैनपुरी आ रहे थे। बाइक जब किशनी थाना क्षेत्र में गांव हिरौली मोड़ पर पहुंची तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में गिरेंद्र राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।