फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother died with hi friend in road accident before sister marriage in firozabad

फिरोजाबाद: बहन की डोली उठने से पहले उठी भाई की अर्थी, शादी के कार्ड बांटने गया था, दोस्त संग गई जान

Thu, 16 Nov 2023 06:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 06:29 PM IST
सार

भाई की मौत से बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस भाई को कुछ दिन बाद उसे डोली में बिठाकर विदा करना था, उसकी अर्थी उठी तो वो सुध बुध खो बैठी।
 

विज्ञापन
brother died with hi friend in road accident before sister marriage in firozabad
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बुधवार को सड़क हादसे का शिकार हुए तीन युवकों की मौत के बाद शिकोहाबाद के दो परिवारों में मातम छा गया। एक ओर जहां शहनाई वाले घर में लोग शोक में डूब गए। वहीं दूसरे मृतक के घर में उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को दोनों युवकों का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। जिनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षे्त्र के गांव दिवाइची निवासी बृजेश की बहन देवकी की शादी आगामी 27 नवंबर को होनी है। जिसके चलते वह अपने दोस्त प्रमोद कुमार के साथ शादी के कार्ड बांटने एवं पीली चिट्टी देने के लिए गया हुआ था। वह पीली चिट्टी देने के लिए मामदपुर पट्टी बनवारा थाना जसराना क्षेत्र में बहन की ससुराल जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस घटना से शहनाई वाले घर में मातम छाया हुआ है। बृजेश अपने पीछे अपनी पत्नी नीतू एवं 11 माह का बच्चे को रोता-बिलखता हुआ छोड़ गया है। इसी गांव के दूसरे मृतक प्रमोद कुमार भी अपने पीछे अपनी पत्नी ज्योति एवं दो छोटे-छोटे बच्चों अनुज और अर्पित को रोता-बिलखता हुआ छोड़ गया है। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। जिनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed