फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother Die In Sister Hand Due To Fever In Firozaba Trauma Center

फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में भर्ती युवक को नहीं मिला इलाज, बहन की गोद में भाई ने तोड़ा दम

Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
सार

फिरोजाबाद में जान ले रहा है तो स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी मरीजों की जान पर भारी पड़ रही है। एक भाई ने बहन के हाथों में दम तोड़ दिया। भाई की मौत पर बहन दहाड़े मारकर रोने लगी।  ट्रॉमा सेंटर में मौजूद चिकित्सक और स्टाफ उसके पास पहुंचे। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाया, वह खराब निकला। दूसरा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर आए तो वह भी काम नहीं कर रहा था। 

विज्ञापन
Brother Die In Sister Hand Due To Fever In Firozaba Trauma Center
फिरोजाबाद: भाई की मौत पर विलाप करती बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को 24 घंटे से भर्ती युवक ने उपचार न मिलने के कारण बहन की गोद में दम तोड़ दिया। परिवारीजन का आरोप है कि चिकित्सकों से इलाज करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी नहीं सुना। मौत होने के बाद जब चीख-पुकार मची तब स्टाफ दौड़ा। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए गए, वो भी खराब निकले। आधा घंटे तक चले स्टाफ के उपचार के ड्रामे के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पूरी रात दिलासा देती रही बहन 
लालपुर हजीरा निवासी विनोद (25) पुत्र रामसेवक को रविवार दोपहर बुखार आने पर सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उसके बहनोई संजय ने बताया कि 24 घंटे तक कोई डॉक्टर उपचार करने नहीं आया। विनोद को घबराहट हो रही थी तो कई बार डॉक्टर और स्टाफ को बताया। बहन सुनीता मरीज को पूरी रात दिलासा देती रही। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। दोपहर 12 बजे सुनीता की गोद में ही विनोद ने दम तोड़ दिया। भाई की मौत पर बहन दहाड़े मारकर रोने लगी। अन्य तीमारदार एकत्रित हो गए। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर में मौजूद चिकित्सक और स्टाफ उसके पास पहुंचे। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाया, वह खराब निकला। दूसरा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर आए तो वह भी काम नहीं कर रहा था। बीपी नापने की मशीन उसकी छाती पर रखकर स्टाफ गायब हो गए। आधा घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद आखिर चिकित्सक ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को जानकारी तक नहीं होती 
चाणक्य फाउंडेशन के अखिलेश शर्मा व श्रमिक नेता रामदास मानव का कहना है कि पूरे मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा के पास है, लेकिन अस्पताल में किसी की भी मौत हो या फिर अस्पताल में दवाओं का टोटा हो, उनके पास कोई भी जानकारी नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण उनपर कोई कार्रवाई जिला प्रशासन नहीं करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का आगरा दौरा: टूटी बेंच देखकर बोले जीएम, ये काम हो रहा है...खामियों पर नाराजगी
यूपी: 21 जिलों में एक नवंबर से शुरू होगी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की नई व्यवस्था, जानिए क्या है खास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed