फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother beat to death in a road dispute in Etah

Murder in Etah: रास्ते के विवाद में भाई और भतीजों ने की बुजुर्ग की हत्या, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Jun 2022 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 01:00 PM IST
सार

एटा जिले में रास्ते के विवाद में शख्स ने भाई की हत्या कर दी। उसका शव खेत पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Brother beat to death in a road dispute in Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के गांव पहाड़मलपुर में रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की हत्या उसके भाई और तीन भतीजों ने कर दी। गांव पहाड़मलपुर निवासी देवेंद्र के मुताबिक उसके पिता महेंद्र (72) शुक्रवार की शाम शौच करने के लिए खेतों पर गए थे। शौच कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान चाचा श्यामवीर और उनके पुत्रों ने पिता को घेर लिया और गालीगलौज करने लगे। आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


देवेंद्र ने बताया कि उसने श्यामवीर और उनके पुत्र सुखवीर, जितेंद्र और दुर्गो को खेतों में भागते हुए देखा। उनके हाथ में लाठी-डंडे थे। बताया कि हम लोगों का इनसे घर के रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मृतक के दूसरे पुत्र हरवेंद्र की तहरीर पर श्यामवीर सिंह, सुखवीर, जितेंद्र व दुर्गो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि वृद्ध की मौत की सूचना पर पुलिस गई थी। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध शौच कर वापस आ रहा था। अचानक गश खाकर गिर पड़ा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंटवारे से संतुष्ट नहीं थे परिजन

भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा कई साल पहले हुआ था, लेकिन ये लोग बंटवारे से संतुष्ट नहीं थे। जिसके चलते काफी समय से इनके बीच विवाद चल रहा था। उधर, मृतक के कराए गए पोस्टमार्टम में हत्या की वजह सिर में चोट लगना बताई गई है।

मृतक के बेटे देवेंद्र ने बताया कि उन लोगों का संपत्ति बंटवारा कई साल पहले हो गया था। हमारा घर अदंर की ओर जबकि बाहर की तरफ चाचा श्यामवीर रहते हैं। घर से निकलने के लिए हम लोगों को रास्ता दिया गया था। कुछ दिनों से चाचा रास्ते में भूसे की बोरी, पानी का ड्रम आदि सामान रखकर रास्ता अवरुद्ध कर देते थे। इससे हम लोगों को निकलने में दिक्कत होती थी। दस दिन पहले इसको लेकर विवाद भी हुआ था। 

गांव के लोगों ने मामले को सुलझा दिया था। इसके बावजूद वह लोग रास्ते में सामान रख परेशान करते रहे। शुक्रवार को पिता शाम के समय जब शौच करने गए थे इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष सकरौली विनोद सिंह ने बताया कि वृद्ध शौच कर घर वापस आ रहा था। घर के बाहर सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed