{"_id":"60159af48ebc3e33df42fd6d","slug":"brother-and-sister-rampage-mainpuri-news-agr4785956199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन निर्माण के दौरान भाई-बहन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन निर्माण के दौरान भाई-बहन ने किया हंगामा
विज्ञापन
औंछा। गांव नगला हार में ग्रामसभा की जमीन पर पंचायत भवन निर्माण के दौरान पहुंचे भाई बहन ने हंगामा किया। सचिव व मजदूरों से हाथापाई कर दी। इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सहयोगी भाई की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला हार में ग्रामसभा की जगह पर पंचायत भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को गांव निवासी अभिषेक उर्फ नीलू बहन श्वेता के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि ये लोग पंचायत सचिव मुकेश कुमार व मजदूरों को गालियां देने लगे। विरोध करने पर हाथापाई करना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए पंचायत भवन में तोड़फोड़ करने लगे।
तभी श्वेता ने खुद के सिर में ईंट से चोट मार ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। पंचायत सचिव की तहरीर पर पुलिस ने भाई बहन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी दिए जाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने महिला आरोपी श्वेता को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार ने बताया कि अभिषेक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वीडियो ने खोल दी झूठी शिकायत की पोल
सचिव के अनुसार पंचायत भवन निर्माण के दौरान हंगामा करने के बाद भाई बहनों ने विपक्षियों को फंसाने के लिए नाटक रचा। इस दौरान खुद ही अपने आप को चोटिल करने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया गया। इस वीडियो की वजह से भाई बहन का झूठ पकड़ा गया।