फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Broker turned thief after loss of rs 60 lakhs in stock market in Agra

शेयर बाजार में डूबे 60 लाख तो ब्रोकर बना चोर: यू-ट्यूब से सीखा चोरी का तरीका, ऑनलाइन मंगाए औजार, तीन गिरफ्तार

Thu, 31 Mar 2022 08:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Mar 2022 08:54 PM IST
सार

अपराधी लूट और चोरी को अंजाम देने के लिए यू-ट्यूब पर तरीके सीख रहे हैं। आगरा में एक गैंग ने इसी तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पहली ही चोरी में आरोपी पकड़े गए। गैंग का सरगना शेयर बाजार का ब्रोकर है। 

विज्ञापन
Broker turned thief after loss of rs 60 lakhs in stock market in Agra
चोरी के आरोपी, बरामद हुए औजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस का शेयर ब्रोकर नवजोत सिंह उर्फ परमजीत सिंह उर्फ जॉनी के शेयर बाजार में 60 लाख रुपये डूब गए। इस पर आगरा में रहने लगा। उसने घाटे की भरपाई के लिए चोरी का प्लान बनाया। अपना गैंग बनाकर तीन सराफ की दुकानों को टारगेट किया। 

विज्ञापन


गैंग ने कमला नगर में श्रीराम चौक के पास शिवम ज्वैलर्स की दुकान में पहली चोरी की। 24 घंटे में नवजोत सिंह सहित तीन आरोपी पकड़े गए। उनसे दस किलोग्राम चांदी के जेवरात और चोरी करने के लिए लाए गए औजार बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

मंगलवार रात में की थी चोरी की वारदात

श्रीराम कांप्लेक्स में पुलिस पिकेट के पास मंगलवार रात को वारदात हुई थी। प्रशांत वर्मा की दुकान को निशाना बनाया गया था। चोर आठ लाख रुपये के चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए थे। दुकान में घुसने से पहले बिजली काट दी थी। इससे सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए थे। पुलिस ने अन्य कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें कुछ सुराग पुलिस को मिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कमला नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल के साथ अपराध खुफिया शाखा और स्वाट टीम को लगाया गया। इलाके में लगे 50 सीसीटीवी कैमरों को देखा। इसमें एक संदिग्ध कार नजर आई। उसका नंबर पुलिस को मिल गया।

गाड़ी कमला नगर के डी ब्लाक में रहने वाला नवजोत सिंह उर्फ परम जीत उर्फ जोनी चला रहा था। वह मूलरूप से हाथरस के गोकुलधाम का रहने वाला है। बीएससी पास है। यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। शेयर का भी काम करता है। पुलिस उसके घर पहुंच गई। 

उसके घर की तलाशी में दस किलोग्राम से अधिक चांदी के जेवरात, आर्टिफिशियल जेवरात, बड़ा कटर, सब्बल, एक प्लास्टिक सूटकेस मिला। सूटकेस में भी तीन कटर, एक सब्बल, ड्रिल मशीन, 26 ड्रिल मशीन बिट, छह ग्राइंडर ब्लेड, चार सूजा बड़े, 30 चाबियां बरामद हुए।

हाथरस में वारदात में नहीं हो पाए थे सफल

सीओ हरीपर्वत सत्य नरायन ने बताया कि आरोपी नवजोत सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। इस दौरान शेयर का काम भी करने लगा। उसके 60 लाख रुपये शेयर बाजार में डूब गए। उस पर कर्ज हो गया। छह महीने से वह आगरा में किराये पर फ्लैट लेकर रह रहा था। उसने घाटे की भरपाई के लिए अपना गैंग बना लिया। 

अपने चचेरे भाई कमल सिंह को शामिल कर लिया। मनोज वैल्डिंग का काम करता है। उस पर भी मकान का कर्ज है। इसलिए वो भी शामिल हो गया। जनवरी में उन्होंने हाथरस में एक सराफ की दुकान में चोरी का प्रयास किया था। दुकान की दीवार तोड़कर घुसना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। इससे पहले अलीगढ़ में भी सराफ की दुकान में चोरी के लिए  रेकी थी। मगर, चोरी नहीं कर सके।

यू ट्यूब से सीखा, ऑनलाइन मंगाए औजार, किया रिहर्सल

एएसपी ने बताया कि नवजोत सिंह से पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह अपने लैपटॉप पर यूट्यूब पर एक महीने से चोरी का तरीका सीख रहा था। इसके लिए शटर तोड़ने, ताला काटने आदि के बारे में जान रहा था। उसने 100 से अधिक वीडियो को देखा। यह भी पता किया कि चोरी में किन औजारों का प्रयोग करता है।

ड्रिल मशीन, कटर सहित अन्य उपकरण उसने ऑनलाइन मंगवा लिए थे। उसने वारदात में जो उपकरण प्रयोग किए थे, वह सभी नए थे। वारदात से पहले रिहर्सल भी किया। एक सप्ताह पहले शटर बनवाया था। उसे खींचने का अभ्यास किया था। घटना वाले दिन भी नवजोत सिंह अपनी कार से आया था। एक बार रात 11 बजे शटर तोड़कर गए। 

दोबारा तीन बजे चोरी करने आए थे। नवजोत सिंह ने अपने साथी हाथरस निवासी मनोज और चचेरे भाई अलीगढ़ निवासी कमल सिंह और एक अन्य के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मनोज और कमल सिंह को भी गिरफ्तार किया है। मनोज बिजली मिस्त्री है। कमल सिंह बेल्डिंग मिस्त्री है। वह ड्रिल मशीन और कटर चला लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed