{"_id":"616dcf8e739bb11f9c331229","slug":"broken-wire-farmer-died-due-to-current-agra-news-agr511828466","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरा तार, करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटकर गिरा तार, करंट से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकतपुरा में सोमवार की सुबह विद्युत तार टूटकर किसान देवेंद्र के ऊपर गिर गया। जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
परिजनों ने बताया कि डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम टीकतपुरा निवासी देवेंद्र (47) सोमवार सुबह अपने घर से बगल में ही स्थित भाई के घर पर जा रहा था। तभी विद्युत लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। चीखें सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने उसे उठाया। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में देवेंद्र की मौत हो गई।
हादसे के लिए परिजन और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अफसर और कर्मियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। लोगों ने बताया कि कई बार जर्जर तारों को बदलने की मांग की गई है, लेकिन तारों को बदला नहीं गया।