{"_id":"65fb1ee1e701cf9c210ae0e7","slug":"broke-locks-of-two-shops-stole-cash-and-goods-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114712-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो दुकानों के ताले तोडे़, नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो दुकानों के ताले तोडे़, नकदी और सामान चोरी
Wed, 20 Mar 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
दो दुकानों के ताले तोडे़, नकदी और सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। मोहल्ला चौधरी और घंटाघर के पास स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और सामान आदि चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस एक घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के भवानी नगर निवासी सतेंद्र सिंह शाक्य मोहल्ला चौधरी में पंचशील आयरन स्टोर के नाम से दुकान का संचालन कर रहे हैं। मंगलवार की शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। बुधवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर में लगे ताले टूटे हुए थे। गोलक खुली पड़ी थी। जिसमें करीब दो लाख से अधिक की नकदी गायब थी। चोर सीसीटीवी और डीबीआर भी साथ ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वहीं एक अन्य चोरी की वारदात घंटाघर के पास आरिफ अली निवासी मोहल्ला चौधरी की दुकान में हुई। चोर दुकान से कपड़ा चोरी कर ले गए।