{"_id":"5fda47c68ebc3e3eb532fd73","slug":"bridge-kasganj-news-agr4722675176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनाल बाईपास : कालीनदी पर पुल का निर्माण जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनाल बाईपास : कालीनदी पर पुल का निर्माण जल्द
विज्ञापन
कासगंज का झाल का पुल
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कैनाल रूट बाईपास का निर्माण पूरा हो चुका है। अब बाईपास को जोड़ने वाली काली नदी के ऊपर पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम ने ड्राइंग को अंतिम रूप दे दिया है। सेतु निगम का दावा है कि इसी माह पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह पुल झाल के पुल के समानांतर होगा और इसके निर्माण में दो वर्ष का समय लगेगा।
कैनाल रूट बाईपास पर काली नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव काफी समय से लंबित था। बाईपास का निर्माण पूरा होने के बाद वर्तमान में ट्रैफिक झाल के पुल से होता हुआ बाईपास रोड पर निकल रहा है। शासन ने विगत माह काली नदी पर नए पुल के प्रस्ताव को हरी झंड दे दी। 29.74 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाना है। इस पुल का निर्माण झाल के पुल के समानांतर निचली गंग नहर के किलोमीटर 53.027 पर होगा।
पुल की लंबाई 350 मीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर रहेगी। पुल निर्माण के लिए 7.43 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृृत कर दी गई है। इस पुल के निर्माण से झाल का पुल सुरक्षित रहेगा। इसका प्रमुख कारण झाल के पुल का काफी पुराना होेना है और हैवी ट्रैफिक के कारण झाल के पुल को नुकसान हो सकता है। नए पुल का निर्माण होने से ट्रैफिक आसानी से बाईपास के लिए निकल सकेगा।
विज्ञापन
आंकड़े की नजर से-
- 350 मीटर लंबा होगा पुल।
- 7.5 मीटर होगी पुल की चौड़ाई।
- 7.43 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से की गई है अवमुक्त।
- बाईपास के लिए काली नदी पर प्रस्तावित पुल की ड्राइंग फाइनल की जा चुकी है। अब इसी माह में निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अन्य विभागीय तैयारी भी पूरी कर ली गई हैं। आगामी दो वर्ष में पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह चौहान, डीपीएम, सेतु निगम, अलीगढ़।